Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिजावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
पक्की सड़क की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया जिससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जिद्द पर अड़े रहे पुलिस की समझाइश चक्का जाम ख़त्म हुआ। बिजावर विधानसभा के ग्राम पंचायत किशनगढ़ में कच्ची सड़क है पक्की सड़क की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा था जिससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा एक महिला तो रोती हुई नजर आई क्योंकि महिला को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जाना था लेकिन चक्का जाम होने की वजह से मजबूरी मे खड़ी रही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा लेकिन कांग्रेसी अपनी मांग पर अड़े रहे इसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाम खुलवाया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |