Patrakar Priyanshi Chaturvedi
धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल
विधानसभा चुनाव करीब आते ही पूरा प्रदेश राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर से पट गया है पर गौर करने वाली बात ये कि कांग्रेस पार्टी के बैनर पोस्टर से कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की फोटो गायब है अब खुद दिग्विजय ने फोटो ना होने की वजह बताई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे है पर इतना बड़ा चेहरा होने के बावजूद भी दिग्विजय सिंह की फोटो को कांग्रेस अपनी जनाक्रोश यात्रा में कोई जगह नहीं दे रही है अब इसके पीछे का कारण खुद दिग्विजय ने बताया है छतरपुर के नौगांव मे कांग्रेस विधायक के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री था तब भी मैं अपनी फोटो बैनर पोस्टर में नहीं लगवाता था मैंने खुद ही पार्टी के नेताओं को मेरी तस्वीर न लगाने के लिए कहा है मैं नहीं चाहता कि कोई मेरी तस्वीर पर मूंगफली खाये।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |