अवैध रूप से बिक रही गांव गांव शराब

 

समाजवादी पार्टी ओर ग्रामीणों  ने किया प्रदर्शन

 

 

अवैध रूप से शराब  बिक्री  अब कोई बडी बात नही रह गई हे। प्रदेश के कई जगहों पर अंधाधुंध अवैध शराब की बिक्री हो रही हे। ऐसा ही एक मामला मेहर से सामने आया हे। जहाँ शराब कंपनी को मेहर  में शराब बेचने का ठेका मिला था। लेकिन शराब कंपनी गांव गांव में अवैध रूप से शराब बेच रही  हे। इसी के चलते  कंचनपुर मोड पर  अवैध रूप से खुली शराब दुकान को बंद करने के लिए ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। यह मामला मेहर के कंचनपुर का हे। जहा  कंचनपुर मोड पर  अवैध रूप से खुली शराब दुकान को बंद करने के विरोध में समाजवादी पार्टी के बैनर तले ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही शराब  कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की दरसन शराब कंपनी ने शराब बिक्री का ठेका  मैहर का लिया हुआ हे। लेकिन शराब कंपनी अवैध रूप से गाव गाव में शराब बेच रही हे। समाजवादी पार्टी ने एक दिन पूर्व भी विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन आज दूसरी दुकान बंद करवाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीणों समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर कंचनपुर मोड पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने कहा की अवैध तरीके से जो ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की  बिक्री  हो  रही है। उस पर रोक लगनी चाहिए। अन्यथा हम उग्र आंदोलन करेंगे। 

 

Dakhal News 24 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.