Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस पूरे प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही हे। इसी के चलते छतरपुर में भी जन आक्रोश यात्रा का आयोजन हुआ। जिस में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी शामिल हुए। अरुण यादव ने यात्रा के दौरान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा पर कई बडे आरोप लगाए। छतरपुर में जन आक्रोश यात्रा मे शामिल होने आये पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा पर बडा आरोप लगाते हुए कहा कि खजुराहो से सांसद रहते हुए भी बीडी शर्मा ने कोई विकास कार्य नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा की बीडी शर्मा और उनके चेलो ने केन नदी से अवैध उत्खनन कर रोजाना पचास लाख की रेत निकालकर यूपी भेज दी। जब उन्होने इसका हिसाब लगाया तो पता चला कि हर महीने 15 करोड़ की रेत निकाली जा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |