Patrakar Priyanshi Chaturvedi
किसानों की समस्याओं से कराया अवगत
भारतीय किसान संघ ने भगवान बलराम जयंती महोत्सव मनाया इस मौके पर किसान संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त कलेक्टर को 42 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। हरदा कृषि उपज मंडी में भारतीय किसान संघ ने भगवान बलराम जयंती महोत्सव मनाया इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे संघ के पदाधकारियों ने संयुक्त कलेक्टर को किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए 42 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा इस मौके पर संघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रामभरोसे बसोतिया ने कहा की जिन किसानो की फसल खराब हो चुकी है उसका सर्वे करवा कर सरकार उन किसानों को तुरंत बीमा राशि दिलाये .रामभरोसे बसोतिया ने कहा की सरकार बदलने से कुछ नहीं होगा ज़रूरत तो भ्रष्ट अधिकारीयों को बदलने की है वही संयुक्त कलेक्टर के.सी परते ने कहा कि भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन सौंप किसानों की मांगे सामने रखी है संबंधित विभाग से चर्चा के बाद समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |