Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा को दी भ्रष्टाचार यात्रा निकालने की नसीहत
मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है एक तरफ सत्ताधारी दल भाजपा प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है तो वही कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल कर शिवराज सरकार को निशाना बना रही है ऐसे में दोनों दलों के नेता भी एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है यात्रा में भारी जनसैलाब भी उमड़ रहा है सिंगरौली जिले में जन आक्रोश यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल कर रहे है वहीं कांग्रेस पार्टी के परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भाजपा की जन आशीर्वाद पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता शिवराज सरकार के राज में भय, भूख और भ्रष्टाचार से परेशान है भाजपा के लोग दोगले है भाजपा को मध्यप्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि भ्रष्टाचार यात्रा निकालना चाहिए साथ ही ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू जन आक्रोश यात्रा की रूपरेखा बताई और लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने की अपील की। वही सिंगरौली से भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य ने ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी कमलेश्वर पटेल के भाई नहीं चाहते थे कि सिंगरौली जिला बने उन्होंने सिंगरौली को जिला न बनाने की याचिका हाईकोर्ट में दायर की थी कांग्रेस के नेता कभी सिंगरौली का विकास नहीं चाहते यहाँ की जनता कभी नहीं चाहेंगी कि कांग्रेस की सरकार बने।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |