Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कामलनाथ के दामन पर सिक्ख दंगों का दाग
नर्मदापुरम में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कमलनाथ को सिक्ख दंगों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए कामलनाथ के दामन पर सिक्ख दंगों का दाग क्यों है?चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जनआशीर्वाद यात्रा में भाग लिया जन आशीर्वाद यात्रा ने इटारसी में प्रवेश किया इस अवसर पर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षामंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एवं नर्मदापुरम इटारसी विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा रथ में सवार होकर सड़कों पर जनता से आशीर्वाद लेने निकले यात्रा आरएमएस तिराहा पर पहुँचने के बाद आमसभा में तब्दील हो गई मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबो के हित में कई लाभकारी योजना चलाई है इन योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को मिल रहा है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दस वर्ष में पूरे प्रदेश को बीमारू बना दिया था प्रदेश में गुंडाराज कर दिया है मुख्यमंत्री कमलनाथ ताल ठोक-ठोक कर फिर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं पहले ये बताएं किस सिक्ख दंगों में तुम्हारी स्थिति क्या थी? तुम्हारे दामन पर सिक्ख दंगों का दाग क्यों है? मीडिया से चर्चा करते हुये चिकित्सा शिक्षामंत्री सारंग ने कहा कि हमारे पास 15 कांग्रेस विधायकों की सूची है वह रोज हमारे पास आ रहे है कि हमे भाजपा में ले लो, लेकिन हम उन्हें नही ले रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |