Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अल्पसंख्यको की समस्या का होगा समाधान
उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण आयोग ने अल्पसंख्यकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना समस्या सुनने के बाद सम्बंधित विभाग को तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए गए। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पदमश्री डॉ. आरके जैन ने मसूरी के नगर पालिका सभागार में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ बैठक की इस बैठक में मुस्लिम, जैन, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध आदि सभी अल्पसंख्यकों ने अपनी समस्याओं को अल्पसंख्यक कल्याण आयोग के सामने रखा इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन ने कहा कि आयोग का मकसद अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करना और उन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना है वही नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण आयोग नगर पालिका क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य कर रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |