Patrakar Priyanshi Chaturvedi
चार घंटे में उत्तरप्रदेश से बरामद हुए
एनटीपीसी से ऐश पाइप चोरी होने के बाद पुलिस ने इतनी तेजी से काम किया कि मध्यप्रदेश से चोरी हुए ऐश पाइप्स को मात्र चार घंटे में उत्तरप्रदेश से बरामद कर इस चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। सिंगरौली जिले के विंध्याचल एनटीपीसी परियोजना से चोरी हुए दो लाख कीमत की ऐश पाईप की चोरी के चार घंटे के भीतर ही पुलिस ने उत्तर प्रदेश के खड़िया से बरामद करने में बड़ी सफलता प्राप्त की विंध्य नगर थाना प्रभारी अनिल बाजपेई ने बताया कि फरियादी बालमुकुन्द मिश्रा द्वारा इस आशय की सूचना दी गई कि एनटीपीसी की ऐश पाईप अज्ञात बदमाशों द्वारा कटर से काटकर चोरी किये गए हैं। जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। मुखबिर द्वारा जानकारी मिली कि एक पिकअप गांव के रास्ते शक्तिनगर की तरफ गई है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए खड़िया उत्तर प्रदेश से पिकअप एवं उसमें लोड पाईप बरामद कर वाहन स्वामी राम भरोष साहू जो स्वयं वाहन को चला रहा था के पकड़ा। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |