Dakhal News
न सबका साथ और न सबका विश्वास
मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच बीजेपी जन आर्शीवाद यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा से बीजेपी कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ कई गुटों में बनते नजर आ रहे हैं। परासिया में जान आशीर्वाद यात्रा के दौरान जमकर गुटबाजी देखने को मिली। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा परासिया पहुंची लेकिन भाजपा नेताओ की गुटबाज़ी के कारण यात्रा को अपने ही पार्टी का सहयोग नहीं मिला। इस दौरान यात्रा की सभाओं में खाली कुर्सियां नजर आई। एक तरफ जहा भाजपा के बड़े बड़े नेता नाथ के गढ़ को घेरने की तैयारी कर रहे। वही भाजपा की ये गुटबाज़ी पार्टी को नुकसान पंहुचा रही है। अब देखना होगा की भाजपा की इस चुनाव में छिंदवाड़ा जिले को कांग्रेस से छीन पाती है या नहीं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |