Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गृह मंत्री मिश्रा ने किया जनसभा को संबोधित, मिश्रा ने कहा सरकार ने बहनों को मान दिया
भाजपा सरकार की जन आशीर्वाद यात्रा जब भांडेर पहुंची। तो जगह-जगह पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। गृहमंत्री मिश्रा ने भांडेर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिला है। इस यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित न हो। जिसको लेकर पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। आमसभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 01 हजार रूपये बहनों के खाते में आने लगे है। अब 1250 रुपये आएंगे। उसके बाद इसकी राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपये मिलेंगे। इस योजना से लाड़ली बहनों को एक साल में 36 हजार रुपये मिलेंगे
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |