
Dakhal News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उदयनिधि का पुतला फूंका
उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के खिलाफ लोगो का गुस्सा बढ़ते जा रहा है। देश भर में उदयनिधि के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे है। अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उदयनिधि को तमिलनाडु में घुसकर जवाब देने की चेतावनी दे दी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदय निधि ने सनातन धर्म का अपमान करते हुए कहा था कि सनातन धर्म डेंगू मलेरिया की तरह है। इसे खत्म कर देना चाहिए उदयनिधि के इस बयान के बाद देश भर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने लगे। सितारगंज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के मन्डल अध्यक्ष नवीन भट्ट ने उदय निधि को चेतावनी देते हुए कहा कि सनातन धर्म को लेकर अगर दोबारा कोई टिप्पड़ी होती है तो उदयनिधि को तमिलनाडु में घुसकर जवाब दिया जायेगा।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |