Patrakar Priyanshi Chaturvedi
यात्रा का विरोध करते हुए यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया
सिंगरौली पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा का एक तरफ तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वही दूसरी और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार विरोध किया। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की जब सिंगरौली में विकास हुआ ही नहीं। तो फिर काहे की शिवराज सरकार विकास यात्रा कर रही है। पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। सिंगरौली युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की ये सरकार डरी हुई है। हमने तो सिर्फ जनता की समस्या से इन्हे अवगत कराया था। लेकिन इन लोगों ने जगह-जगह अरेस्ट करवा दिया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |