Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हुआ सम्मान
विजयराघवगढ़ में शासकीय शिक्षक संघ ने सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान एवं मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें सभी सेवानिवृत कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के विजयराघवगढ़ संजय पाठक ने शिरकत की। अपने उत्कृष्ट कार्यों से विजयराघवगढ़ को गौरवान्वित करने वाले सेवा निवृत्त शिक्षक, कर्मचारियों व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सम्मान समारोह के गौरवपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजय पाठक ने शिक्षक,सैनिक व अनेकों विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल श्रीफल एवं स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया। संजय पाठक ने कहा की सामूहिक प्रयासों से देश में विकास हुआ है। इसमें शिक्षकों,सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शिक्षकों के मार्गदर्शन में युवा पीढ़ी तैयार हुई है। शिक्षक ही एक मजबूत समाज की नींव तैयार करता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |