Patrakar Priyanshi Chaturvedi
यात्रा के बारे में जिला अध्यक्ष ने बताया
सिंगरौली में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 10 सितंबर को पहुंचेगी। यात्रा के रूट के बारे में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमिरन गुप्ता ने जानकारी दी। जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने बताया की 10 तारीख को सिंगरौली में जन आशीर्वाद यात्रा आएगी। यात्रा कर्थुआ, जियावन से होते हुए मोरवा पहुंचेगी। इन मार्गों के माध्यम से यात्रा जिले की तीनों विधानसभाओं तथा दो आंशिक विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। तथा समस्त चिन्हित स्थानों में जनसभा एवं रथ सभा का आयोजन होगा। जिले में आने वाली आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ला सांसद गणेश सिंह, रीती पाठक तथा जिलाध्यक्ष समेत जिले के समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |