Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सरकार सबको डराने के लिए ED का डर दिखती है
राजनांदगांव के ठेकवा में कांग्रेस पार्टी ने भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बघेल के हाथों करोडो रुपयों के विकास कार्यों का भूमिपुजन एवं लोकार्पण किया गया। सम्मलेन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मोदी सरकार सबको ED का डर दिखती है। भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। भूपेश बघेल ने कहा की 15 साल तक रमन सरकार ने जनता को लूटने का काम किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की देश के 110 पिछड़े जिले में राजनाँदगाँव भी है। किसान यहाँ पर आत्महत्या करते हैं और चिटफंड कंपनी घोटाला करती है। यही लूटने का काम केंद्र सरकार कर रही है। वही मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भरोसे की सरकार है। ये गरीबों, पिछड़ों, आदिवासी और किसानों की सरकार है। ये मोदी का गुजरात मॉडल नहीं है। कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल सरकार का मॉडल है। जब रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। उसी दिन पार्टी के लोगों के यहां ईडी का छापा डाला गया। ये छापे कांग्रेस के लोगों को डराने के लिए मारा गया। लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरने वाले नहीं हैं। अगर हम कांग्रेस के लोग डरते तो इंदिरा गांधी, राजीव गांधी अपनी जान नहीं देते। खड़गे ने कहा की कांग्रेस किसानों की गरीबों की सरकार है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |