
Dakhal News

डिंडौरी पहुंचने पर हुआ मरकाम का भव्य स्वागत
डिंडौरी से तीन बार के विधायक ओमकार मरकाम को कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाकर कहीं न कहीं आदिवासी मतदाताओं को साधने की कोशिश की है। केंद्रीय चुनाव समिति में सदस्य बनाये जाने के बाद ओमकार मरकाम डिंडौरी पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।ओमकार मरकाम का काफिला डिंडौरी पहुंचा तो जिलेभर से जुटे कार्यकर्ताओं ने मरकाम का भव्य स्वागत किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और शहर में स्वागत रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। ओमकार मरकाम ने सभी का आभार जताया। साथ ही केंद्रीय चुनाव समिति में सदस्य बनाये जाने पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार जताया। ओमकार मरकाम ने कहा की इस देश पर पहला हक़ किसी का है। तो वह आदिवासियों का है। कांग्रेस के शासनकाल में आदिवासियों का चहुंमुखी विकास हुआ है। कांग्रेस ने देश को संविधान दिया है। पद से ज्यादा महत्वपूर्ण है। पद व्यवस्थाओं में परिवर्तन 2024 में इंडिया जीतेगा विरोधी हारेंगे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |