Patrakar Priyanshi Chaturvedi
किसानों के नुकसान की भरपाई करेंगे
मध्य प्रदेश में लम्बे समय से बारिश नहीं हुई थी बारिश न होने की वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के नुकसान की भरपाई करने का वादा किया और कहा की किसान चिंता न करें उनके हर नुकसान की भरपाई होगी। फसलों के नुकसान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिया है की सभी जिला अधिकारी फसलों की स्थिति पर नज़र रखे मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा की बारिश प्रारंभ हुई यह प्रसन्नता की बात है लेकिन कई जगह सोयाबीन की फसलों को नुकसान हुआ है मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि किसान चिंता न करें किसानों का कल्याण मेरी सरकार का मिशन है जहां भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान हुआ है वहां राहत देंगे फसल बीमा का पैसा देंगे मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा की वास्तविकता के आधार पर आकलन कर हम नुकसान होने पर राहत देंगे यह हमारा धर्म कर्तव्य है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |