Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित किया
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर पूरे छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई राजनांदगांव में भी यह यात्रा निकाली गई इस दौरान जनता को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया गया. वहीं केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 में की थी जिसके एक वर्ष पूर्ण होने राजनांदगांव में कार्यक्रम आयोजित हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने बताया कि हम सबके लिए खुशी की बात है की भारत जोड़ो यात्रा का 1 वर्ष पूर्ण हो चुका है यह यात्रा पूरे देश की जनता के लिए थी यह आम जनता की यात्रा थी देश की आर्थिक स्तिथि बहुत ख़राब हो चुकी है राहुल ने देश को जोड़ने का एक सार्थक प्रयास किया राहुल पहले राजनेता हैं जिन्होंने चार हजार किलोमीटर की यात्रा की इसका मूल उद्देश्य हमारे देश को बचाना था इस यात्रा के प्रारंभ होते ही केंद्र के लोगों ने हंसी उड़ाई उनको कुछ दिन में ही दिख गया की जनता ने कैसे राहुल के हाथ से हाथ मिलाया और पूरे भारत को जोड़ा वही विधायक इंद्र शाह मांडवी ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस यात्रा निकाल रही है यह यात्रा सभी वर्ग को जोड़ रही है भारतीय जनता पार्टी के पास झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं है राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |