
Dakhal News

सीएम शिवराज सिंह ने सुना महिला पत्रकारों को
चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्रकारों के लिए कुछ घोषणाएं की इसके बाद महिला पत्रकारों ने दख़ल न्यूज़ की संपादक शैफाली गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को अपनी कुछ मांगों से अवगत करवाया। जिस पर सीएम शिवराज सिंह ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर पत्रकार समागम का आयोजन किया और पत्रकारों के हित में कई घोषणाएं कीं मुख्यमंत्री ने पत्रकार सुरक्षा कानून जैसे मसलों पर कमेटी बना के इसे लागू किये जाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दावों और वादों के बीच दख़ल न्यूज़ की संपादक शैफाली गुप्ता के नेतृत्व में महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से चर्चा की महिला पत्रकारों की और से शैफाली गुप्ता ने मुख्यमंत्री से कहा कि शासकीय आवास दिए जाने में महिला पत्रकारों का कोटा तय किया जाए। विकास प्रधिकरणों और गृहनिर्माण मंडल के घर या प्लाट आवंटन में भी महिला पत्रकारों का कोटा फिक्स किया जाए और हॉउस लोन में सरकार पत्रकारों को पांच वर्ष तक ब्याज पर अंशदान देती है उसकी अवधि को दस वर्ष किया जाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इन बातों को ध्यान से सुना और इसे शीघ्र पूरा किये जाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्रकार सुरक्षा कानून बने इसके लिए पत्रकारों की एक समिति बनाने का ऐलान किया। यह समिति जो सुझाव देगी उस पर अमल कर कानून बनाया जाएगा। भोपाल पत्रकार भवन की जगह पर स्टेट मीडिया सेंटर का निर्माण किया जाएगा। बुजुर्ग पत्रकारों की श्रद्धा निधि को दस हजार से बढ़ाकर 20 हजार प्रतिमाह किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुआपये की जाएगी
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |