Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ढोल-नगाड़ों पर बाला जी के भक्त झूमते नजर आये
काशीपुर में श्री बालाजी मुक्तिधाम समिति के द्वारा 32 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ बनाया गया इस मौके पर पिछले तीन दिनों से धाम में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्री बालाजी महाराज की एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा मोहल्ला किला से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, से होते हुए वापस श्री बाला जी मुक्तिधाम पहुंचकर समाप्त हुई बालाजी महाराज की शोभायात्रा में दर्जनों की संख्या में झांकी के साथ बैंड बाजे और डीजे पर बालाजी महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए इस दौरान शोभायात्रा के आयोजक रमेश अरोरा ने कहा कि सनातन धर्म को जगाने के लिए और श्री बालाजी महाराज की जय जयकार तथा आम जनमानस में भक्ति भाव की भावना जागृत करने हेतु बीते 31 वर्षों से लगातार श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा का आयोजन से किया जाता रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |