Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रबंधक ने अपने परिचित को दिलाया साउंड का ठेका
पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक के 755 वें उर्स में दिए गए साउंड के ठेके में एक ठेकेदार ने दरगाह प्रबंधक पर मिलीभगत का आरोप लगाया और इस मामले की शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। साउंड ठेकेदार गुलाम सरवर ने बताया की उन्होंने ठेके की शर्तों के अनुसार दस हजार रुपये की एफडीआर और कोटेशन को दरगाह कार्यालय में जमा किया लेकिन दरगाह प्रबंधक ने उन्हें बिना कोई सूचना दिए साउंड का ठेका अपने परिचित को दिला दिया जिसकी शिकायत उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की अभिनव शाह को लिखित में की और मांग की की साउंड ठेके को निरस्त कर दोबारा कराया जाए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |