Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आरोपी की पत्नी ने की थी पुलिस से इस मामले की शिकायत
पुलिस ने आरोपी मोहम्मद हलीम को गिरफ्तार कर लिया,खटीमा से तीन तलाक का मामला सामने आया था जिसमें आरोपी मोहम्मद हलीम ने अपनी पत्नी सायादा रहमान को तीन बार तलाक दिया था पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला खटीमा के गोटिया क्षेत्र का है जहाँ फरवरी 2023 में मोहम्मद हलीम और सायादा रहमान की शादी हुई थी पीड़िता सायदा रहमान ने बताया की हलीम शादी के दूसरे दिन से ही दहेज़ के लिए उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता था हलीम का शादी करने का उद्देश्य मात्र इतना था की उसे जमीन-जायदाद पाना था सायदा ने बताया की हलीम उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करता था साथ ही उसके साथ अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाता था उसकी इन्हीं हरकतों के कारण वह मायके आ गई थी परिजनों ने सुलह कराने की पूरी कोशिश भी की लेकिन हलीम नहीं माना और उसने तीन तलाक दे दिया और फरार हो गया था वही इस मामले को लेकर उप निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा की पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था अब उसकी गिरफ़्तारी हो चुकी है आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |