
Dakhal News

मुख्यमंत्री शिवराज महारुद्र अनुष्ठान में हुए शामिल
मध्यप्रदेश के 45 जिलों में सूखे के हालात बन रहे हैं किसान परेशान हैं ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए महाकाल मंदिर में महारुद्र अनुष्ठान में भाग लिया और भगवान महाकाल से बारिश के लिए प्रार्थना की एमपी में सूखे के हालात बनते देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्री महाकलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे उन्होंने महाकाल से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की और महारुद्र अनुष्ठान में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महाकाल का पंचामृत पूजन भी किया महारुद्र अनुष्ठान शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के निर्देशन में हो रहा है महाकाल मंदिर के पुजारियों और 66 ब्राह्मण नंदी मंडपम में 1331 रुद्र पाठ किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |