Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
मसूरी गोलीकांड की उन्तीसवी बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मसूरी गोलीकांड की 29वीं बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल झूला घर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री ने कहा, हम शहीदों के सपने के अनुसार उत्तराखंड का विकास करने के लिए तत्पर हैं। इससे पहले शहीद स्थल पर सर्व धर्म सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवार को सम्मानित किया। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि, उत्तराखंड राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार भी विकास में पूरा सहयोग कर रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |