
Dakhal News

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप
चुनावी साल में भाजपा की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा को एक और तगड़ा झटका लगा है। विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। रघुवंशी ने कहा वह अपनी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं कर सकता। बताया जा रहा है सिंधिया खेमे के लोग रघुवंशी को परेशान कर रहे थे। चुनाव नज़दीक आते ही मध्यप्रदेश में नेताओ के पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है। शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्य्ता से इस्तीफ़ा तो दिया ही साथ में भाजपा पर ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में पार्टी के मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप भी लगा दिया। वीरेंद्र रघुवंशी ने सिंधिया का नाम लिए बिना ही उन पर तगड़ा हमला बोला। वीरेंद्र रघुवंशी का अगला कदम क्या होगा यह वो अपने समर्थकों से बात करके तय करेंगे। हालांकि उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास जोरों पर हैं। रघुवंशी साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से नाराजगी के चलते कांग्रेस छोड़ी थी। विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि पूरे ग्वालियर-चंबल में मेरे जैसे कई कार्यकर्ता हैं, जिनकी उपेक्षा नवागत भाजपाई कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बीरेंद्र रघुवंशी ने कहा, सिंधिया ने यह कहकर कांग्रेस की सरकार गिराई थी कि किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा पर भाजपा की सरकार बनने के बाद सिंधिया जी ने किसान कर्ज माफी करना तो दूर आज दिन तक कर्जमाफी की बात तक नहीं की।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |