Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नाथ ने निवास पर मनाया रक्षाबंधन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा रसोई गैस के दाम कम करना भाजपा सरकार की मज़बूरी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार देश प्रदेश में जो भी घोषणाएं कर रही हैं ये सब चुनावी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने निवास पर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने कमलनाथ को राखी बाँधी। राखी बांधने पहुंची महिलाओं से कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत का दावा किया। इस मौके पर सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि, सिलेंडर के दाम कम करना भाजपा सरकार मजबूरी है, और उनकी सभी घोषणाएं केवल चुनावी हैं। कमलनाथ ने कहा कहा उनकी सरकार आते ही वे अपनी बहनों को महंगाई से निजात दिलवाएंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |