स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई राखी

जागरूकता के लिए बनाई लोकतंत्र की राखी

कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लोग अपने घरों से निकले वोट डालें इसके लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है  इसी कड़ी में हरदा में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लोकतंत्र की राखी बनाई  जिसमें सारे काम छोड़ दो,सबसे पहले वोट,भईया मेरे भूल ना जाना ये  राखी जैसे स्लोगन लिखें है। हरदा के अबगांव खुर्द की मंगलम आजीविका स्व सहायता समूह की महिलाओं ने यह लोकतंत्र की राखी बनाई है और जिसमें उन्होंने अपने भाइयों को संदेश दिया है की लोकतंत्र की राखी का यह बंधन हमेशा निभाना है  स्व सहायता समूह की महिलाओं का कहना है की इससे लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी वही जिला पंचायत सीईओ  रोहित सिसोनिया ने कहा कि जिले में इलेक्शन आने वाले है कलेक्टर के निर्देश में महिला वोटर्स को जागरूक किया जा रहा है रक्षाबंधन पर्व पर स्वसहायता समूह की दीदियों ने लोकतंत्र की राखी बनाकर भाइयों को संदेश दिया है कि हमें शत प्रतिशत वोट करना है। 

Dakhal News 30 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.