Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस के पास नहीं है चुनाव के लिए कोई मुद्दा
उत्तर प्रदेश के फूलपुर विधानसभा सीट से विधायक एवं चितरंगी प्रभारी प्रवीण पटेल ने भाजपा की जीत का दावा किया विधायक प्रवीण पटेल ने कहा की इस बार चितरंगी विधानसभा के साथ पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत होगी। विधायक प्रवीण पटेल ने कहा की चितरंगी विधानसभा क्षेत्र बहुत ही अच्छा क्षेत्र है यहाँ पर भारतीय जनता पार्टी ने अच्छा काम किया है सभी लोग सरकार की योजनाओं से बहुत प्रभावित है और इस विधानसभा में जितने भी संगठन के पदाधिकारी हैं वह जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचा रहे हैं जब हम लोगों से मिले तो उन्होंने साफ़ तौर पर कह दिया की शिवराज सरकार ने जितना कार्य किया है उतना किसी सरकार ने नहीं किया लोगों ने कहा की हमने 50 साल कांग्रेस की सरकार को भी देखा है कांग्रेस के राज में कोई विकास नहीं हुआ चितरंगी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी प्रवीण पटेल ने कहा की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |