Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री शिवराज का पुतला फूंका
सिंगरौली जिले के सरई में कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में मण्डलम् सेक्टर, पदाधिकारियों को ट्रेनर राम शंकर मिश्रा के ने प्रशिक्षण दिया जिसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही कांग्रेस पार्टी अब अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करवा रही है सरई में ट्रेनर राम शंकर मिश्रा ने कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्त्ता पूरे जोश में नज़र आए एन एस यू आई ने तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूँक दिया कांग्रेस नेता ने कहा कि एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के साथ जो बर्बरता हुई है। उसके खिलाफ पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज का पुतला फूंका जा रहा है अपने खिलाफ विरोध के स्वर को दबाने के लिए शिवराज सरकार आंदोलनकारियों का दमन कर रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |