
Dakhal News

पोस्टर में लिखा है हेम सिंह हटाओ समनापुर बचाओ
समनापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिनों पहले उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह एक नर्स का ट्रांसफर रुकवाने के लिए जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे। वायरल ऑडियो को मंडल अध्यक्ष ने सिरे से ख़ारिज कर दिया था। फिर भी उनके कार्यकर्ताओं को उन पर भरोसा नहीं रहा। इसलिए उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर उनको हटाने के पोस्टर लगाए। समनापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत का ऑडियो वायरल होने के बाद उनकी बहुत किरकिरी हुई थी। उन्होंने इस पर सफाई देते हुए भी कहा था की ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कोई रिश्वत नहीं ली अब एक बार फिर समनापुर के सार्वजनिक स्थानों पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत को हटाने की मांग को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें लिखा है की हेम सिंह राजपूत हटाओ समनापुर मंडल बचाओ। वही इन पोस्टरों को लेकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा की वायरल ऑडियो के बाद कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश था। शायद उन्होंने ही यह पोस्टर लगाए हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |