Patrakar Priyanshi Chaturvedi
वह अपनी ही पार्टी के नेताओं की बुराई कर रहे हैं
छतरपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी ही पार्टी के तीन विधायकों की बुराई करते नजर आ रहे हैं और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वह महाराजपुर सीट के कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के लिए इतना तक बोल गए कि उनकी टिकिट 80% कट चुकी है और अगर हमारी बात गलत निकल जाए तो मै मूंछ मुड़वा लूंगा। जब इस वायरल ऑडियो के बारे में छतरपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष लखन पटेल से पूछा गया। तो उन्होंने इससे पल्ला झाड़ते हुए कहा की यह ऑडियो फर्जी है।मेरे खिलाफ विरोधियों ने साजिश की है। मैं इसके खिलाफ साइबर सेल में शिकायत करूंगा। लखन पटेल ने कहा की हमने पूरे क्षेत्र में पार्टी को मजबूत किया है। हमने पिछड़ा वर्ग के लोगों को एकजुट किया है। जिनके दम पर बीजेपी चुनाव जीतती थी। अब वह हार के डर से घबराकर ऐसी साजिश कर रही है। वही इस बार वायरल ऑडियो पर चुटकी लेते हुए। बीजेपी जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने कहा की कांग्रेसियों की फितरत ही ऐसी है। वह एक दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। जब यह लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। तो चुनाव क्या खाक लड़ेंगे। सरकार तो भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |