Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया,पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर मसूरी कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पीएम के रूप में राजीव गांधी का कार्यकाल दूरगामी उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा पूर्व पीएम राजीव गांधी ने ही देश को कंप्यूटर, दूरसंचार और सॉफ्टवेयर के विकास युग में लाकर खड़ा किया राजीव गांधी ने अपने नेतृत्व काल में समाज के हर वर्ग को पंचायती राज के माध्यम से अधिकारों के विकेंद्रीकरण द्वारा स्थानीय सत्ता और विकास में भागीदारी दी नए भारत की परिकल्पना को साकार करने और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में विश्व शांति के लिए प्रशंसनीय, अनुकरणीय योगदान दिया...यह देश उनको हमेशा याद रखेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |