Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भंडारे में सभी पदाधिकारी रहे मौजूद
काशीपुर में बार एसोसिएशन की तरफ से सावन के भण्डारे का आयोजन किया गया आयोजन में बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता में सावन के भण्डारे का आयोजन किया गया इस दौरान बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता प्रदीप कुमार चौहान के साथ सभी पदाधिकारी मौजूद रहे भंडारे में न्यायाधीशों के साथ सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं पूर्व बार अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज जोशी ने बताया कि बार एसोशिएसन की तरफ़ से हर साल सावन के भन्डारे का आयोजन किया जाता रहा है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन सचिव प्रदीप कुमार चौहान ने कहा कि सावन के महीने में भगवान के प्रति सच्ची सेवा भावना को देखते हुए हर वर्ष सावन के महीने में बार एसोशिएसन की तरफ़ से भन्डारा कराया जाता है जिसमें बिना भेदभाव से सभी धर्मों के लोग सच्चे मन से सम्मिलित होते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |