Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रमन सिंह ने साधा भूपेश बघेल पर निशाना, इस बार चुनाव हारेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छतीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 21 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर कहा की केंद्रीय नेतृत्व ने तीन महीने पहले ही 21 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिससे अब प्रत्याशियों को काम करने का मौका मिलेगा। वही पाटन से पार्टी के विजय बघेल को टिकट देने पर रमन सिंह ने कहा की विजय की चुनाव में इस बार महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने पहले भी भूपेश बघेल को हराया है। इस बार भी हरायेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव पहुंचे। जहाँ वह पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी की अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने कहा की लीलाराम भोजवानी के चले जाने से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। एक ऐसी पीढ़ी का समापन हुआ है। जो राजनीति में मापदंड के साथ काम करती थी। भोजवानी जनसंघ के दौर के नेता थे। उन्होंने प्रदेश में पार्टी को खड़ा किया है। मेरे लिए उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है। उन्हें हमेशा याद किया जायेगा। वही रमन सिंह ने 21 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होने पर कहा की केंद्रीय नेतृत्व ने 21 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 21 प्रत्याशियों को तीन महीने काम करने का समय मिलेगा। पाटन से विजय बघेल को टिकट मिला है। विजय ने पहले भी भूपेश को हराया था। अब भी हराएंगे। वही राजनांदगांव से चुनाव लड़ने के सवाल पर रमन सिंह ने कहा की ये तो दिल्ली तय करेगी। इस बार नए और युवा चेहरा को भी मौका दिया गया है। इस बार प्रत्याशियों को काम करने के लिए समय मिलेगा। चुनावों से तीन महीने पहले ही लिस्ट जारी की गई है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |