Patrakar Priyanshi Chaturvedi
यह कार्यशाला किसानों के लिए आयोजित थी
वन विभाग ने किसानों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें बताया गया की बांस को रोजगार का साधन बनाकर कैसे कमाई की जा सकती है कार्यशाला का आयोजन वन विभाग की हंडिया रेंज ने ग्रााम झाड़पा में किया वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश कुमार ने किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि बांस ,इमारती लकड़ी का एक बेहतर विकल्प है अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार इसकी मांग बढ़ रही है कृषि के आय में अनिश्चितता को देखते हुए शासन ने खेती को सीधे उद्योग से जोड़ने का प्रयास किया है शासन द्वारा निशुल्क बांस के पौधे बांटे जा रहें है अत आप लोग भी शासन के कार्य में सहयोगी बने और बांस के पौधे लगाए वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश कुमार ने किसानों को बांस के पौधे लगाने की विधि भी बताई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |