
Dakhal News

शिवराज ने कहा दिग्गी और नाथ को हिंदुत्व से लेना देना नहीं
विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य की सियासत में एक बार फिर हिंदुत्व पर वार-पलटवार का खेल शुरू हो गया है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर बयान दिया था उनके बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिग्विजय और कमलनाथ को ना हिंदुत्व से लेना देना है ना ही देश से और ना समाज से इन्हें सिर्फ वोट बैंक से लेना-देना है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत के हिन्दू राष्ट्र होने के सवाल पर कहा था की जिस देश की 82 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है उस देश को हिन्दू राष्ट्र कहने की क्या जरूरत है यह तो है ही हिन्दू राष्ट्र वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिन्दू राष्ट्र के सवाल पर इसके विपरीत बयान दिया दिग्विजय सिंह ने कहा की संविधान की शपथ लेकर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति 'हिन्दू राष्ट्र' की बात करता है तो उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए उसके बाद ही कुछ कहना चाहिए अब दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बयान मुख्यमंत्री शिवराज ने पलटवार करते हुए कहा की दिग्विजय सिंह हों या फिर कमलनाथ इन दोनों को न तो हिंदुत्व से लेना देना है, न ही देश और समाज से कोई लेना देना है यह तो वोटों की फसल काटने के लिए जब जो ठीक समझते हैं वह कहते रहते हैं इनको किसी से कोई लेना देना नहीं है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |