Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इस तिरंगा यात्रा बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल हुए
आजादी के पर्व से पहले ही पूरा कटनी शहर तिरंगामय नजर आया। नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। बच्चों से लेकर बड़े तक और शहर के हर समाज व वर्ग के लोग इस यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व देशभक्ति गीतों के बीच मिशन चौक से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी यात्रा में शामिल हुए। नसीम चौक से कोतवाली चौराहा होते हुए तिरंगा यात्रा वापस नसीम चौक में समाप्त हुई। जहां पर भारत माता की जय कारे लगाए गए। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की.समूचे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज यहाँ पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |