Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कहीं भी न घटे कोई अप्रिय घटना
उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को कहा कि किसी भी जिले में किसी भी प्रकार की कोई घटना न हो जिससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई असर हो। उत्तराखण्ड राज्य में स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है। कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई घटना न हो। सीएम धामी के आदेश के बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम ने सुरक्षा को लेकर सघन जांच की इस दौरान एस आई विजय शंकर यादव के नेतृत्व में काशीपुर शहर में सर्च अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन ,रोडवेज अड्डे, मेन बाजार, महाराणा प्रताप चौक,और चीमा चोराहे पर सर्च अभियान चलाकर जगह जगह छोटे बडे वाहनो की चेकिंग की गई। वहीं पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन को जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से संदिग्ध लोगों पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |