Patrakar Priyanshi Chaturvedi
निशंक ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया
पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक सुभाषगढ़, ऐथल बुजुर्ग तथा दाबकी कलां में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शामिल हुए डॉक्टर निशंक ने कार्यक्रम में वीरों का वंदन किया साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने मेरी माटी,मेरा देश’’अभियान के तहत कार्यक्रम में पंचप्रण शपथ दिलाई साथ ही उन्होंने इस अभियान के समापन की जानकारी देते हुए बताया की इस अभियान का समापन समारोह 27 अगस्त से 30 अगस्त तक नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रत्येक राज्य से ले लाई गई मिट्टी से विशेष वाटिका का निर्माण किया जायेगा इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह,विकासखण्ड अधिकारी लक्सर पवन सिंह सैनी सहित अन्य अधिकारी व पदाधिकारी शामिल थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |