
Dakhal News

पानी पीकर एक-दूसरे को कोसने वाले एक साथ हो रहे, मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की यह सिर्फ इनका दिखावा है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की कमलनाथ की स्थिति तो ऐसी है की उनको कुछ समझ ही नहीं आ रहा है। वह सोच रहे हैं की इधर जाऊं या उधर जाऊं। उनकी पार्टी के ही लोग उनको मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं मान रहे हैं। वही विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा की जो लोग एक-दूसरे को पानी-पी-पीकर कोसते थे। वह आज एक साथ होने का दिखावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा की जो लोग कभी राम का नाम लेने से परहेज करते थे। उनको काल्पनिक मानते थे। आज वो कथाएं करा रहे हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करा रहे है। अब वह ऐसा करने के लिए इसलिए मजबूर है।क्योंकि चुनाव आ रहे हैं। यह उनकी चुनावी भक्ति है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा की कमलनाथ नेता होने का दावा पुख्ता करने के लिए कथाओं के आयोजन में लग गए हैं। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा की राहुल गांधी को अपने आप पर विश्वास नहीं है। वो पहले भी अविश्वास प्रस्ताव लाए थे और उस समय उन्होंने बोलते हुए जिस तरह की हरकत की थी। अब उसका मैं वर्णन नहीं कर सकता। उसका गवाह पूरा देश था। जो अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं उनका सबसे ज्यादा अविश्वास एक दूसरे पर ही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की आम आदमी पार्टी का जन्म ही कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन से हुआ था। कांग्रेस को पानी पी पीकर कोसते थे केजरीवाल लेकिन अब साथ होने का दिखावा करते हैं। ऐसा ही हाल लालू और नीतीश का भी था। वह भी अब साथ होने का दिखावा करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की भ्रष्टाचार और परिवारवाद के दाग जिन पर लगे हुए हैं और जिनको लग रहा है कि अब बचे कैसे वह सब एक साथ आ रहे हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |