Patrakar Priyanshi Chaturvedi
काम का श्रेय लेना चाहता हैं कुछ नेता
पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा काम का श्रेय लेने वाले भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे उन्होने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप लगया कि कुछ नेता उनके किए गए कामों का श्रेय लेना चाहते हैं जोकि गलत है। उत्तराखंड के काशीपुर के पूर्व भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा हरभजन सिंह ने कहा कि 20 साल से शहर की लडाई हमारे द्वारा लड़ी जा रही है और इसका श्रेय कोई ओर ले रहा है जो बिल्कुल गलत है बीस वर्ष से शहर के विकास के लिए हमने और वर्तमान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि शहर की सड़कों के निर्माण करने,कानून व्यवस्था ,नये रोडवेज बस अड्डे का निर्माण, महिलाओं और पुरुषों की बीमारियों के इलाज के लिए कई काम किए हैं उन्होंने कहा जनता हमारे कामों से संतुष्ट है लेकिन कई नेता इसका श्रेय लेना चाहते हैं जो गलत है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |