Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बेहोशी की हालत में मिली युवती
काम दिलाने के बहाने मुस्लिम युवक शाकिब महिला को गाजियाबाद से रुड़की ले गया। जहां मुस्लिम युवक शाकिब और नदीम ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और सड़क पर छोड़ दिया। दुष्कर्म के बाद सड़क पर महिला के बेहोशी की हालत में मिलने पर पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने होश में आने पर घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड के रुड़की में एक महिला के बेहोशी की हालत में मिलने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के होश में आने पर पूछताछ में वह कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। इस दौरान महिला ने अपना निवास स्थान गाजियाबाद बताया जहां से पुलिस की टीम ने उसके परिवार और पति को जानकारी देकर रुड़की बुलाया। रुड़की पहुंचने पर पति ने पत्नी से बात की तो पता चला कि गाजियाबाद में शाकिब ने महिला के साथ उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान शाकिब की पत्नी ने भी इसमें सहयोग किया। महिला ने परिवार में काम के सिलसिले में बताकर लड़की आई थी। तभी रुड़की में नदीम और शाकिब ने मिलकर महिला के साथ शारीरिक शोषण किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |