Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कथा सुनने के लिए लाखों श्रद्धालु आश्रम में आए
नेमावर के बालमुकुंद आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा में पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव का आनंद लिया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए व्यासपीठ गया के पीठाधीश्वर स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा की कर्म ऐसे करो कि भगवान तुम्हें याद करें। कर्म पूजा नहीं पूज्य है। कर्म को जब तक संपादित नहीं करोगे तब तक फल नहीं मिलेगा। व्यंकटेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा की विकार नेत्रों से ही प्रवेश करता है। इसलिए दृष्टि हमेशा अच्छी होनी चाहिए। कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा की आज की भागवत कथा अलौकिक है। यह भगवान से जोड़ने वाली कथा है। इस तरह के आयोजन यहाँ होना चाहिए। भागवत कथा का रसपान करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वही गायक द्वारका मंत्री ने कहा की हमारा सौभाग्य है की गुरु महाराज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हमने अपनी प्रस्तुति दी। हमें ऐसा लग रहा था जैसे स्वर्ग में आ गए हैं। 8 तारीख को होने वाले कार्यक्रम में दिन में कृष्ण जी और रुक्मणी का विवाह है। इसके बाद रात को होने वाले कार्यक्रम में कृष्ण भगवान और गोदाम्बा मैया की शादी का उत्सव है। जिसमें हमें अपनी प्रस्तुति देनी है। गायक द्वारका प्रसाद ने कहा की 8 तारीख को ही अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा में शामिल होंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |