लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी
  mp, Gwalior, 34th installment, Ladli Behna, Yojana released

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत आज 34वीं किस्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में करीब 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को 1500 रुपए की राशि दी जाएगी।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 122 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 35 परियोजनाओं का भूमिपूजन शामिल है। इन विकास कार्यों में स्कूल भवन निर्माण, सड़क निर्माण, सांक नदी पर पुल, श्रमिक विश्रामगृह और अंबेडकर धाम संग्रहालय जैसे शहरी व ग्रामीण विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।

 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia, विधानसभा अध्यक्ष Narendra Singh Tomar समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर हर महीने पात्रता के आधार पर सूची स्वतः अपडेट होती है, जिसके कारण 60 वर्ष की उम्र पूरी करने या अन्य शर्तें पूरी न करने वाली महिलाओं के नाम सूची से हट जाते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 13 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.