Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस ने 14 बाइक बरामद की
आस पास के क्षेत्रों में लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी बाजार में रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते थे। रात में मौका पाकर क्षेत्र से बाहर बेच देते थे। उत्तराखंड शहर के काशीपुर में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरियों को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की 14 बाइक बरामद की है। आरोपी यूपी और उत्तराखंड में लगने वाली हाट बाजार से बाइक चोरी किया करते थे। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मानव बिहार के पास गश्त के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार नजर आए थे। उनकी गतिविधियों पर शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा करते हुए उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने झाड़ियों में चोरी करके छिपाई गई बाइक के बारे में बताया। जहां चोरी की 14 बाइक बरामद हुई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास के क्षेत्रों की साप्ताहिक बाजार से बाइक चुराते थे। इसके लिए आरोपी पहले रेकी करने के बाद बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। गाड़ियों की पहचान छिपाने के लिए आरोपी उसकी नंबर प्लेट हटा देते थे और रात में बाहर बेच देते थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |