Dakhal News
विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी
हरिद्वार में किसान यूनियन का 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन जारी है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा की हम लगातार सरकार से किसान आयोग का गठन से लेकर पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करने की मांग कर रहे है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों को देश के अन्यदाता के हित की पड़ी ही नहीं है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा की किसान के हितों के लिए लड़ते-लड़ते 40 साल गुजर गए। पहले कांग्रेस से किसान हितों के लिए लड़े। अब भाजपा से लड़ रहे है। किसानों के हितों की इन राजनैतिक पार्टियों को पड़ी ही नहीं है। भानु प्रताप सिंह ने कहा की हमारी मांग है की किसान आयोग का गठन किया जाए। आयोग का अध्यक्ष किसान हो। फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए। बिजली के बिलों में कटौती की जाए। पेट्रोल और डीजल के दामों को कम किया जाए। वही किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने कहा की किसान के शहीद होने पे परिवार को एक करोड़ दिए जाए। पुलिस और देश की रक्षा करने वाले को 5 करोड़ और जो की 4 स्तंभ पत्रकार है। उनको शहीद होने पे परिवार को 4 करोड़ का मुआवजा दिया जाए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |