भोपाल नगर निगम ने बढ़ाया डीए, कर्मचारियों को मिलेगा एरियर का लाभ
Bhopal Municipal ,Corporation hikes DA; employees , receive arrears.

भोपाल नगर निगम ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत देते हुए सातवें वेतनमान के तहत मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले के बाद डीए 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो गया है। नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी और इसका लाभ पात्र कर्मचारियों को मिलेगा।

नगर निगम के आदेश के अनुसार, बढ़े हुए डीए का भुगतान मई 2026 से अक्टूबर 2026 तक नियमित वेतन के साथ किया जाएगा। कर्मचारियों को इस अवधि का एरियर भी मिलेगा। वहीं, 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और अधिकारियों को एरियर की पूरी राशि एकमुश्त दी जाएगी। जिन कर्मचारियों का इस अवधि में निधन हो चुका है, उनके नामांकित आश्रितों को भी एरियर का भुगतान किया जाएगा।

नगर निगम प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय से नगर निगम के हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.