
Dakhal News

बजरंग दाल ने दिए प्रशासन की चेतावनी
बजरंग दल ने मुख्य मार्गों पर बनी मटन की दुकानें हटाय जाने का निवेदन प्रशासन से किया है। बजरंग दल ने कहा अगर प्रशासन इस पर कार्यवाही नहीं करता है तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। परासिया में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने नारेबाजी करते हुए sdm को ज्ञापन सौपा। बजरंग दल ने अम्बाडा ग्राम पंचायत के अंतर्गत एक हिन्दू की जमीन पर मुस्लिम समाज द्वारा किया गया कब्जा तत्काल हटवाने और मुख्य मार्गों से मटन की दुकाने हटाए जाने की मांग प्रशासन से की है। बजरंग दाल ने कहा मटन की दुकानों से मुख्य सड़कों पर गंदगी का अंबार फैला रहता है और लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। नगरपालिका को इसके पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिया गया। पर नगर पालिका ने इस और ध्यान नही दिया। sdm को ज्ञापन में चेतावनी दी है कि 10 दिनों के भीतर इन मुद्दों का निराकरण नही किया गया तो नगरपालिका का घेराव किया जाएगा और उग्र आंदोलन भी होगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |