Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कमलनाथ पर भड़के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष
डिंडौरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को हटाकर कांग्रेस पार्टी ने अशोक पड़वार को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है जिसके बाद डिंडौरी जिले में कांग्रेस पार्टी के अंदर घमासान मच गया है वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को जिलाध्यक्ष के पद से हटाये जाने से नाराज जिलापंचायत सदस्य एवं पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी से सामूहिक इस्तीफ़ा दे दिया है जिलाध्यक्ष के पद से हटाये जाने के बाद वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने खुलकर स्थानीय विधायक ओमकार मरकाम और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है विधायक ने कहा की मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से नहीं बल्कि कमलनाथ की मनमानी के चलते गिरी थी नाथ सारे महत्वपूर्ण पदों पर खुद काबिज थे नाथ नहीं चाहते थे की उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस का बड़ा पद किसी के पास हो।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |